बीजेपी ने पॉलिटिकल डिबेट को कॉमेडी शो बना दिया: शेरगिल

कार्यक्रम के चौथे सत्र 'किसका होगा राजस्थान' में बीजेपी की नेता और जयपुर के पूर्व राजघराने से ताल्लुक रखने वाली दिया कुमारी और करणी सेना के नेता लोकेंद्र सिंह कालवी ने शिरकत की. इस सत्र का संचालन रोहित सरदाना ने किया.

सत्र की शुरुआत करते हुए रोहित सरदाना ने बीजेपी नेता दिया कुमारी से पूछा कि आपको भले टिकट नहीं दिया गया लेकिन क्या आप बता सकती हैं कि इस बार राज्य में किसकी सरकार बनने जा रही है? दिया कुमारी ने कहा कि राजस्थान में जितना पांच साल में काम हुआ, उतना कभी नहीं हुआ, स्वास्थ्य महकमे, सड़क को लेकर जितना काम हुआ है, वह पहले नहीं हुआ. हर एमएलए ने मेहनत की. इन पांच सालों में जिसने विकास किया, जनता उसे जिताएगी. मैंने पार्टी से कहा था कि मुझे निजी कारणों के चलते चुनाव नहीं लड़ना था.

इस सत्र के दौरान लोकेंद्र सिंह कालवी ने कहा कि करणी सेना की आवाज बुलंद है. कालवी ने कहा कि दिल्ली में बैठे लोगों में राजनीतिक इच्छाशक्ति नहीं थी कि राजस्थान, गुजरात वगैरह के अलावा देशभर में फिल्म क्यों रिलीज हुई. क्या पद्मावत के मामले पर हम और आप अमित शाह से नहीं मिले थे? राजपूतों को समझाने के लिए कई कॉन्क्लेव हो रहे हैं. कांग्रेस ने राजपूतों को समझाने के लिए कमिटी बनाई है. मैं बीमार था, तब दोनों राष्ट्रीय अध्यक्षों ने मेरा हालचाल पूछा. तब मैंने समझा कि मेरा नहीं राजपूत समाज का हालचाल पूछ रहे हैं.

कांग्रेस नेता रागिनी नायक ने कहा कि जब जनता ही चुनाव लड़ रही होती है, तो बाकी बातें बेकार हो जाती हैं. गुलामी की हद तक समर्थन करने वाले लोग जब घुटन महसूस कर रहे हैं, तो बाकी लोगों की क्या हालत होगी? झालरापाटन में कई गांवों में आज भी टैंकर से पानी आता है. बेरोगजारी दर 13.7 है. महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामले में तीसरे नंबर पर है. हर रोज 10 रेप केस दर्ज होते हैं. जनता खड़ी है, विकास का हिसाब से मांग रही है.

तीसरा सत्र: किसका होगा राजतिलक

पंचायत आजतक 2018 राजस्थान के तीसरे अहम सत्र 'किसका होगा राजतिलक' में बीजेपी के प्रवक्ता डा. संबित पात्रा और कांग्रेस प्रवक्ता जयवीर शेरगिल शामिल हुए. इस सत्र का संचालन अंजना ओम कश्यप ने किया.

इस सत्र के दौरान जयवीर ने कहा कि राजस्थान से रानी का राज जाने वाला है क्योंकि अब तो खुद केन्द्र सरकार की रिपोर्ट दावा कर रही है कि देश का विकास हो रहा है लेकिन राजस्थान के विकास की रफ्तार थम चुकी है.

इस अहस सत्र के दौरान बीजेपी नेता संबित ने कहा कि राजस्थान के इतिहास में दो बार किसानों की कर्जमाफी हुई है.  पहली बार कर्जमाफी भैरोसिंह सरकार के दौरान और दूसरी बार वसुंधरा राजे के कार्यकाल में हुई. वहीं कांग्रेस कार्यकाल के दौरान राज्य में कभी कर्जमाफी नहीं की गई.

इस सत्र के दौरान शेरगिल ने कहा कि बीजेपी के नेता राजनीति में डीबेट को कॉमेडी शो बना चुके हैं. बीजेपी नेताओं से कभी भी विकास के मुद्दों पर चर्चा करो तो वह नेहरू और महात्मा गांधी का संदर्भ लेकर खड़े हो जाते हैं. इससे साफ है कि मौजूदा राजनीति में बीजेपी के नेताओं और प्रवक्ताओं के पास सार्थक बहस के लिए पर्याप्त दलील नहीं है और लोग कॉमेडी शो की जगह बीजेपी की पोलिटिकल डिबेट देख रहे हैं.

दूसरा सत्र: विकास दिलाएगा वोट!

पंचायत आजतक 2018 राजस्थान के दूसरे अहम सत्र विकास दिलाएगा वोट में केन्द्रीय मानव संसाधन मंत्री प्रकाश जावडेकर ने शिरकत की. इस सत्र का संचालन राहुल कंवल ने किया.

इस सत्र के दौरान प्रकाश जावाडेकर से बातचीत की शुरुआत करते हुए राहुल कंवल ने पूछा कि आखिर कर्नाटक में उनसे क्या चूक हो गई. प्रकाश ने कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस का पूरा बहुमत था लेकिन कांग्रेस वहां चुनाव हार गई. प्रकाश ने कहा भले सरकार नहीं बनी लेकिन राज्य में जीत का सेहरा बीजेपी के सर सजा है.

Comments

Popular posts from this blog

मेंटल है क्या के लिए 4 तो मणिकर्णिका के लिए कंगना ने लिए 14 करोड़ रुपए

WhatsApp पर मिलेंगे ये नए फीचर्स, डार्क मोड भी