मेंटल है क्या के लिए 4 तो मणिकर्णिका के लिए कंगना ने लिए 14 करोड़ रुपए

कंगना रनोट इंडस्ट्री की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेसेस में से एक हैं। हालांकि उनकी फीस फिल्म दर फिल्म बढ़ती रहती है। सूत्रों के मुताबिक, मेंटल है क्या के लिए एकता कपूर ने उन्हें चार करोड़ रुपए दिए हैं। वहीं मणिकर्णिका के लिए कंगना को तकरीबन 14 करोड़ रुपए मिले हैं। इन 14 करोड़ रुपए में से 10 करोड़ उन्हें पहले ही मिल गए थे और बाकी के 4 करोड़ 40 दिनों के रीशूट के लिए उन्होंने चार्ज किए।

रीशूट के बाद डबल हुआ मणिकर्णिका का बजट: मेंटल है क्या के लंदन शेड्यूल के दौरान भी कई बार वे राइटर से असिस्टेंट डायरेक्टर्स तक को क्रिएटिव नॉलेज की खुराक देती नजर आईं। उधर, मणिकर्णिका की रीशूटिंग के बजट को लेकर भी कंगना रनोट की अलग राय थी। पेमेंट अलॉट करने वाले कॉरपोरेट स्टूडियो के अधिकारियों के साथ भी मीटिंग के कई दौर के बाद उनकी बात बनी। रीशूट से पहले फिल्म पर तकरीबन 60 से 65 करोड़ खर्च हुए थे। रीशूट के बाद वह आकंड़ा 110 से 120 करोड़ को छू रहा है।

कंगना रनोट ने कैंपेन पर चुप्पी साधने के लिए बॉलीवुड के ए-लिस्टर्स पर सवाल उठाए हैं। खासकर उन्होंने 'कॉफी विद करन' के होस्ट और डायरेक्टर-प्रोड्यूसर करन जौहर पर भड़ास निकाली है।कंगना ने कहा कि इस कैंपेन पर बोलने के लिए उन्हें आगे आना चाहिए। बकौल कंगना- "मैंने 'कॉफी विद करन' के प्रोमो देखे हैं। करन जौहर उसमें बकवास करते रहते हैं। 

किरन और मलाइका ने किया सपोर्ट : हाल ही में इंडियाज गॉट टैलेंट शो की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान शो के तीनों जज मलाइका अरोड़ा, किरन खेर और करन जौहर मौजूद थे। जर्नलिस्ट इस कैंपेन के बारे में बात करना चाहते थे। मलाइका और किरन खेर ने इसका सपोर्ट करते हुए अपने विचार रखे लेकिन, करन ने सवालों को अवॉइड कर दिया। 

पहले दे दी थी हिदायत : इवेंट में करन ने अपनी टीम से कहा कि रिपोटर्स को सख्त तौर पर मना कर दें कि वे MeToo पर कुछ न पूछें। अगर किसी ने ऐसा किया तो वे अपसेट हो जाएंगे और इवेंट को छोड़कर चले जाएंगे। ऐसा सुनकर सभी को हैरानी हुई। करन जो कि लव, लस्ट, अफेयर, वन साइडेड अफेयर, सेक्स जैसे कई मुद्दों पर रेडियो शो में ज्ञान देने से नहीं चूकते वे सेक्सुअल हेरेसमेंट पर बात करने में इतने अनकंफर्टेबल क्यों हो रहे हैं?

Comments

Popular posts from this blog

बीजेपी ने पॉलिटिकल डिबेट को कॉमेडी शो बना दिया: शेरगिल

WhatsApp पर मिलेंगे ये नए फीचर्स, डार्क मोड भी