Posts

WhatsApp पर मिलेंगे ये नए फीचर्स, डार्क मोड भी

सोशल मीडिया, वेबसाइट्स और स्मार्टफोन में डार्क मोड काफी पॉपुलर है. कई लोग इसे पसंद करते हैं और हमेशा इस मोड का इस्तेमाल करते हैं. खास तौर पर रात में इसे यूज करना आंखों के लिए अच्छा होता है . वॉट्सऐप पर भी डार्क मोड जल्द आ रहा है. इससे बैटरी की भी बचत होगी साथ ही लेट नाइट मैसेजिंग ऐप यूज करने में भी दिक्कत कम होगी. डार्क मोड WAbetainfo की एक रिपोर्ट के मुताबिक वॉट्सऐप के लिए डार्क मोड का डेवेलपमेंट चल रहा है और यह जल्द ही आ सकता है. बताया जा रहा है कि यह मोड सबसे पहले iOS के लिए दिया जाएगा फिर बाद में एंड्रॉयड के लिए जारी किया जाएगा. ये फीचर्स भी वॉट्सऐप पर जल्द मिलने वाले हैं वीडियो कॉल के लिए शॉर्टकट नए फीचर के जरिए डायरेक्ट वीडियो कॉल की शुरुआत होगी. इसमें वॉयस कॉल भी शामिल है. WABetainfo की एक रिपोर्ट के मुताबिक पुराने वर्जन में नॉर्मल कॉल के बाद ग्रुप कॉल शुरू कर सकते थे, लेकिन वॉट्सऐप के नए इंप्रूवमेंट्स के बाद अब डायरेक्ट वीडियो कॉल किए जा सकते हैं.  रिपोर्ट के मुताबिक शुरुआत में यह फीचर iOS यूजर्स क लिए आएगा और इसकी शुरुआत अगले हफ्ते से होगी. इस महीने के आखि...

बीजेपी ने पॉलिटिकल डिबेट को कॉमेडी शो बना दिया: शेरगिल

कार्यक्रम के चौथे सत्र 'किसका होगा राजस्थान' में बीजेपी की नेता और जयपुर के पूर्व राजघराने से ताल्लुक रखने वाली दिया कुमारी और करणी सेना के नेता लोकेंद्र सिंह कालवी ने शिरकत की . इस सत्र का संचालन रोहित सरदाना ने किया. सत्र की शुरुआत करते हुए रोहित सरदाना ने बीजेपी नेता दिया कुमारी से पूछा कि आपको भले टिकट नहीं दिया गया लेकिन क्या आप बता सकती हैं कि इस बार राज्य में किसकी सरकार बनने जा रही है? दिया कुमारी ने कहा कि राजस्थान में जितना पांच साल में काम हुआ, उतना कभी नहीं हुआ, स्वास्थ्य महकमे, सड़क को लेकर जितना काम हुआ है, वह पहले नहीं हुआ. हर एमएलए ने मेहनत की. इन पांच सालों में जिसने विकास किया, जनता उसे जिताएगी. मैंने पार्टी से कहा था कि मुझे निजी कारणों के चलते चुनाव नहीं लड़ना था. इस सत्र के दौरान लोकेंद्र सिंह कालवी ने कहा कि करणी सेना की आवाज बुलंद है. कालवी ने कहा कि दिल्ली में बैठे लोगों में राजनीतिक इच्छाशक्ति नहीं थी कि राजस्थान, गुजरात वगैरह के अलावा देशभर में फिल्म क्यों रिलीज हुई. क्या पद्मावत के मामले पर हम और आप अमित शाह से नहीं मिले थे? राजपूतों को समझाने के...

मेंटल है क्या के लिए 4 तो मणिकर्णिका के लिए कंगना ने लिए 14 करोड़ रुपए

कंगना रनोट इंडस्ट्री की हाईएस्ट पे ड एक्ट्रेसेस में से एक हैं। हालांकि उनकी फीस फिल्म दर फिल्म बढ़ती रहती है। सूत्रों के मुताबिक, मेंटल है क्या के लिए एकता कपूर ने उन्हें चार करोड़ रुपए दिए हैं। वहीं मणिकर्णिका के लिए कंगना को तकरीबन 14 करोड़ रुपए मिले हैं। इन 14 करोड़ रुपए में से 10 करोड़ उन्हें पहले ही मिल गए थे और बाकी के 4 करोड़ 40 दिनों के रीशूट के लिए उन्होंने चार्ज किए। रीशूट के बाद डबल हुआ मणिकर्णिका का बजट: मेंटल है क्या के लंदन शेड्यूल के दौरान भी कई बार वे राइटर से असिस्टेंट डायरेक्टर्स तक को क्रिएटिव नॉलेज की खुराक देती नजर आईं। उधर, मणिकर्णिका की रीशूटिंग के बजट को लेकर भी कंगना रनोट की अलग राय थी। पेमेंट अलॉट करने वाले कॉरपोरेट स्टूडियो के अधिकारियों के साथ भी मीटिंग के कई दौर के बाद उनकी बात बनी। रीशूट से पहले फिल्म पर तकरीबन 60 से 65 करोड़ खर्च हुए थे। रीशूट के बाद वह आकंड़ा 110 से 120 करोड़ को छू रहा है। कंगना रनोट ने कैंपेन पर चुप्पी साधने के लिए बॉलीवुड के ए-लिस्टर्स पर सवाल उठाए हैं। खासकर उन्होंने 'कॉफी विद करन' के होस्ट और डायरेक्टर-प्रोड्यूसर करन ...